मशहूर फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पर Enforcement Directorate का शिकंजा कसने लगा है. मशहूर ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा तिहाड़ जेल में बैठकर 200 करोड़ रुपए की उगाही मामले में ED ने जैकलीन की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त कर ली है. अब ईडी जैकलीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने को लेकर कानूनी सलाह ले रही है. सुकेश चंद्रशेखर उगाही मामले में ED ने पहले नोरा फतेही, जैकलीन समेत अनेक फिल्म अभिनेत्रियों से पूछताछ की. इस पूछताछ के दौरान जहां फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही को अपना गवाह बना लिया वही जैकलीन को क्लीन चिट नहीं दी और अब जैकलीन की 7 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति ईडी ने जब्त कर ली.

#HindiNews #ABPNews #LatestNews

source


administrator