Kanhaiya Kumar का केंद्र पर हमला, कहा — नेशनल हेराल्ड केस राजनीतिक साजिश, लोकतंत्र के लिए खतरा
कांग्रेस नेता और NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र की भाजपा सरकार और उसकी जांच एजेंसियों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि National Herald Case न तो कोई कानूनी मामला है और न ही इसमें किसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता हुई है। “यह पूरी तरह से एक राजनीतिक साजिश है,” कन्हैया कुमार ने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले का इस्तेमाल गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उनके अनुसार, यह न केवल राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों पर भी हमला है।

Video Credit: INC/YT

Join The Wire’s Youtube Membership and get exclusive content, member-only emojis, live interaction with The Wire’s founders, editors and reporters and much more. Memberships to The Wire Crew start at Rs 89/month. https://www.youtube.com/channel/UChWtJey46brNr7qHQpN6KLQ/join

source


administrator